ईरान युद्ध के बीच भारत का एक्शन प्लान, खाड़ी में फंसे नागरिकों के लिए SCR और हेल्पलाइन नंबर जारी

5 views · 29d ago 🎲 Random

<p>ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. खाड़ी देशों में फंसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. ऐसे में भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है  स्पेशल कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं. विदेश मंत्रालय ने बताया है कि स्पेशल कंट्रोल रूम सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा. टोल फ्री नंबर 1800-11-8797 समेत कई हेल्पलाइन जारी की गई हैं. बहरीन, ईरान, इराक, इजराइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और फिलिस्तीन में भारतीय दूतावासों के इमरजेंसी नंबर भी एक्टिव कर दिए गए हैं. सरकार ने साफ कहा है भारतीय नागरिक लगातार दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी फॉलो करें. इस बीच राहत की खबर भी आई है. 186 भारतीय प्रवासी एक स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से कोच्चि पहुंच चुके हैं. फुजैरा से उड़ी इस फ्लाइट ने बुधवार सुबह कोचीन एयरपोर्ट पर लैंड किया.लौटे यात्रियों में बच्चे भी शामिल थे . नागरिक विमानन मंत्रालय के मुताबिक,अब तक 1,200 से ज्यादा भारतीय और करीब 400 विदेशी फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं. मंगलवार को 24 स्पेशल उड़ानें चलाई गईं. जबकि बुधवार को 58 फ्लाइट्स ऑपरेट करने की योजना है.उधर, यूएई में फंसे 164 भारतीय भी स्पेशल फ्लाइट से मुंबई पहुंच गए...इनमें महाराष्ट्र के छात्र और पर्यटक शामिल थे...पश्चिम एशिया में हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं...सरकार ने अलर्ट जारी किया है  और जरूरत पड़ी तो और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए जाएंगे. </p>