IANS Exclusive: Shivangi Verma ने 'Hasratein 3' में अपने किरादार को बताया बड़ी जिम्मेदारी, शेयर किया खास experience

58 views · 2mo ago 🎲 Random

मुंबई, महाराष्ट्र: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा ने IANS के साथ खास बातचीत में 'हसरतें' सीजन 3 में अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है और उनका ये किरदार स्ट्रांग और चैलेंजिंग है। साथ ही शिवांगी ने ये भी माना कि टीवी इंडस्ट्री में कहानी कहने का तरीका अब काफी बदल गया है, उन्होंने कहा कि कंटेंट पहले से ज्यादा बोल्ड और रियलिस्टिक हो गया है। लीड और पैरलल लीड के फर्क पर शिवांगी ने कहा कि लीड रोल में हर समय तैयार रहना पड़ता है, जबकि पैरलल लीड को कई बार कम सीन मिलते हैं। इसके अलावा वुमन को जज किए जाने पर उन्होंने कहा कि इंटीमेट सीन सिर्फ एक्टिंग का पार्ट है, उन्हें असल जिंदगी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। अंत में उन्होंने फीमेल्स को अपने फैसले खुद लेने का मैसेज देते हुए दर्शकों से 'हसरतें' सीजन 3 देखने की अपील की।<br /><br />#ShivangiVerma #Hasratein3 #TVActress #IndianTelevision #EntertainmentNews #BollywoodNews #WebSeries #WomenEmpowerment #StrongFemaleLead #RealisticContent #BoldContent #LeadRole #ParallelLead #ActingLife #IntimateScenes #IndianActress #TVIndustry #MumbaiNews #ShowPromotion #CelebrityInterview #OTTContent #TrendingNow #IANS<br />