यूक्रेन के विनित्सिया में हुई एक और भारतीय नागरिक की मौत | Ukraine Russia War
<br /> #UkraineRussiaWar #IndianStudent #ForeignMinistry<br />यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच भारत के लिए एक और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक और भारतीय की मौत की हो गई है। पंजाब के रहने वाले चंदन जिंदल की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वह आईसीयू में एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी