बीच सड़क पर लड़की ने चप्पलों से की मनचले की पिटाई, देखिए VIDEO - Young man beaten video viral by girl in chatarpur hydrs.

16 views · 7y ago 🎲 Random

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक मनचले युवक की छात्रा ने चप्पल से जमकर पिटाई की है. घटना जिले के नौगांव थाना इलाके के बस स्टैंड की है, जहां कॉलेज जाते समय एक मनचले युवक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ की जा रही थी. युवक की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने बीच सड़क पर मनचले युवक की चप्पल से धुनाई कर दी. बीच सड़क युवक की पिटाई होते देख लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों ने मनचले युवक संजय साहू को पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच कर रही है.