hindi daily reporter shot dead by bike borne assailants in sasaram
हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सासाराम जिला के मुफस्सिल थाना के उनके गांव अमरा से चंद दूरी पर स्थित अमरा तालाब के पास हुई। अपराधियों ने जैसे ही इन पर निशाना साधने का प्रयिस किया, वह उनके साथ भीड़ गए। उठापटक भी हुई। लेकिन, अपराधी गोली मार भाग निकले।